फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आज न्यायालय में होगी कुलाधिपति एवं रजिस्ट्रार की पेशी

Sun, 27 Apr 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। जेएस यूनिवर्सिटी फर्जी डिग्री के प्रकरण में कुलाधिपति एवं रजिस्ट्रार को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने रिमांड की प्रक्रिया शुरू की है। इस प्रक्रिया को लेकर आज कुलाधिपति की न्यायालय में पेशी के बाद न्यायालय पीसीआर रिमांड पर अपना निर्णय दे सकता है। इसको लेकर पुलिस ने भी रिमांड की तैयारी पूर्ण कर ली है।
विज्ञापन



फर्जी डिग्री प्रकरण में थाना शिकोहाबाद में भी कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा के अलावा डॉ. पीएस यादव, गौरव यादव समेत अन्य स्टाफ के खिलाफ दो केस दर्ज हो चुके हैं। इन दोनों ही केसों को लेकर पुलिस ने न्यायालय में पीसीआर रिमांड की अपील की हुई है। पिछली बार हुई पेशी में दोनों आरोपियों की न्यायिक रिमांड मंजूर हो गई थी। पुलिस के अनुसार इस बार आज दोनों आरोपियों की न्यायालय में पुनः पेशी होनी है। पुलिस इस दौरान पीसीआर रिमांड की अपील करेगी। पुलिस दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए सात दिन की पीसीआर रिमांड की अपील कर रही है। जिस पर अब तक निर्णय नहीं हो सका है। उम्मीद जताई जा रही है कि न्यायालय में पेशी होने के बाद न्यायालय पुलिस को सात दिनों के लिए पीसीआर रिमांड को मंजूरी दे सकता है। पीसीआर रिमांड मिलने के बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ सकेगी।
सीओ प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि हमने सात दिन की रिमांड की अपील की है। अगर आज न्यायालय में दोनों आरोपियों की पेशी के बाद न्यायालय रिमांड मंजूर करता है तो पुलिस टीम अपनी जांच का दायरा बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें