शिकोहाबाद। रविवार को चेयरमैन मुमताज बेगम ने नगर पालिका में सफाई नायकों के साथ बैठक की। सफाई कर्मचारियों को पूरी ग्रांट मिलते ही वेतन समय पर देने की बात कही। उन्होंने सफाई नायकों के साथ ही क्षेत्र की जनता से सफाई व्यवस्था में सहयोग की अपील की।
बैठक में सफाई नायकों और सफाई कर्मचारियों ने समय पर वेतन मिलने की बात कही। चेयरमैन ने कहा कि ग्रांट में कटौती हो रही है। इससे समय पर वेतन नहीं दे पा रही हैं। लेकिन उन्होंने सभी सफाई नायकों, कर्मचारियों और क्षेत्रीय जनता से आग्रह किया है कि वे इस समय सहयोग करें।
सफाई व्यवस्था में पालिका अव्वल रही है, इस बार भी अव्वल रहनी चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जैसे ही ग्रांट पूरी मिलेगी, उनका वेतन दिया जाएगा। इस दौरान सफाई निरीक्षक कुलदीप सिंह और पालिका के सफाई नायक तथा कर्मचारी मौजूद रहे।