फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फरार दरोगा, हैडकांस्टेबल, कांस्टेबल नहीं हुए पेश, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 28 Oct 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रसूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की सात साल की मासूम को 50 रुपये का लालच देकर गैंगस्टर ने अपनी हवस का शिकार बनाने के प्रयास का आरोपी गैंगस्टर के 13 अक्तूबर को जिला अस्पताल से फरार होने के मामले में दर्ज मुकदमे में नामजद तीनों पुलिसकर्मी अभी तक हाजिर नहीं हुए हैं। इनमें एक दरोगा, एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल है। तीनों की उत्तर थाना पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। उनके परिजन को भी कहा गया है कि किसी भी सूरत में उनको शरण न दें और जानकारी मिलने पर पुलिस को साझा करें।
विज्ञापन


12 अक्तूबर को रसूलपुर थानाक्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने अपनी सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का केस रसूलपुर थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर संतोष निवासी ओमनगर को उसी दिन देर शाम मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। उसके पैर में गोली लगी थी, जिसके चलते उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी अभिरक्षा के लिए दरोगा धनपाल सिंह, हैडकांस्टेबल कमल सिंह और कांस्टेबल विशाल बाबू को तैनात किया गया था। 13 अक्तूबर को तड़के 5:30 बजे तीनों पुलिसकर्मियों की आंख लग गई। गैंगस्टर संतोष इसका फायदा उठाकर हाथ में बंधी हथकड़ी को अंगोछा से ढक कर फरार हो गया था। हालांकि संतोष को पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। मगर, लापरवाही बरतने के मुकदमे में आरोपी तीनों पुलिसकर्मी अभी तक हाजिर नहीं हुए हैं। इनको निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें