प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव प्रभारी डीएम सीडीओ शत्रोहन वैश्य को सौंपा ज्ञापन। स्र
- फोटो : प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव प्रभारी डीएम सीडीओ शत्रोहन वैश्य को सौंपा ज्ञापन। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। जिला मुख्यालय पर जिला प्रधान संगठन द्वारा पिछले 14 दिनों से दिया जा रहा धरना मंगलवार को प्रभारी जिलाधिकारी (सीडीओ) शत्रोहन वैश्य के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।
विज्ञापन
प्रभारी डीएम शत्रोहन वैश्य, एडीएम वित्त एवं राजस्व विशुराजा और नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय के साथ धरना स्थल पहुंचे और प्रधानों की समस्याओं का ज्ञापन लेकर उनके त्वरित निदान का भरोसा दिलाया। मंडल अध्यक्ष राहुल यादव एडवोकेट ने इसे प्रधानों के हक और सम्मान की जीत बताते हुए कहा कि संवैधानिक अधिकारों की अनदेखी पर संगठन खामोश नहीं बैठेगा। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने आंदोलन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान विनोद शर्मा, डॉ. सर्वेश कुमार, अनिल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, निरोत्तम सिंह, पप्पू सिंह, जगदीश प्रसाद और प्रेमपाल उपस्थित रहे। संवाद