मक्खनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 जून को सात वर्षीय मासूम बच्चे के साथ गांव के ही एक 15 वर्षीय किशोर द्वारा कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी किशोर दोपहर के समय मासूम को उसके घर के सामने से खेलने के बहाने बहला-फुसलाकर ले गया था।
वारदात के दौरान दर्द से चीखते-चिल्लाते बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पास से गुजर रही गांव की ही एक महिला मौके पर पहुंच गई, जिसे देखकर आरोपी किशोर वहां से भाग निकला। महिला की सूचना पर जब मां मौके पर पहुंची, तब इस पूरी घटना का खुलासा हुआ। पीड़ित पिता की तहरीर पर मक्खनपुर थाना पुलिस ने 20 जून को आरोपी किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ शिकोहाबाद अंबरीश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। संवाद