फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खेलने के दौरान छत से गिरा किशोर

Sat, 30 Dec 2023 06:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खेलने के दौरान छत से गिरा किशोर
विज्ञापन

शिकोहाबाद। छत पर खेल रहा किशोर खेलने के दौरान गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन ने उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। हालत नाजुक होने के चलते किशोर को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव दिखतौली निवासी रोहित (13) पुत्र देवीराम शनिवार को घर की छत पर खेल रहा था। खेलने के दौरान अचानक ही उसका पैर फिसल गया। जिससे वह छत से नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल ही घायल पुत्र को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। जहां उसकी हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें