फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जय श्रीराम के जयकारों के साथ निकली अक्षत कलश यात्रा

Sat, 30 Dec 2023 05:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों ने कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज। सिरसागंज में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समिति, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सहयोग से शनिवार को अक्षत कलश यात्रा का स्वागत किया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गाें से गुजरी तो लोगों ने भगवान राम के प्रतिरूप और कलश धारण किए महिलाओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर पर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा की अगुवाई सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, पालिकाध्यक्ष रंजना सिंह, सागर गुप्ता, अंकुर बजरंगी ने की तो भगवान राम के डोले में राम दरबार की प्रतिमाओं को लेकर महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी बैठीं। नगर में जगह-जगह लोगों ने भगवान राम के प्रतिरूप की आरती उतारी और यात्रा में चल रही महिलाओं और बालिकाओं पर पुष्प वर्षा की। यात्रा इटावा रोड होते हुए सोथरा चौराहा, करहल तिराहा, मियां बाजार, मेन रोड, गांधी मंडी से नगर पालिका प्रांगण पहुंची। यात्रा में डॉ. गुरुदत्त सिंह, सोनी प्रधान, नितिन सिंह, वीरू धाकरे, भाजपा महिला मोर्चा के साथ सरस्वती शिशु मंदिर, डिवाइन अकेडमी के विद्यार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें