फिरोजाबाद। बालाजी मंदिर के सामने शिकोहाबाद नहर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान किशोर की पानी में डूब गया। लोगों ने उसको बाहर निकाला और उपचार को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भगवान नगर निवासी मोहित (16) पुत्र धर्मेंद्र मोहल्ले के युवकों के साथ शिकोहाबाद स्थित बालाजी मंदिर के समीप गणेश प्रतिमा को विसर्जित करने गया था। विसर्जन करते समय वह पानी में डूब गया।साथियों ने शोरगुल किया तो आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने किसी तरह से उसे निकाला। इस बीच किशोर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
वे लोग उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष शिकोहाबाद छत्रपाल सिंह का कहना है कि नहर पर पुलिस बल तैनात था। युवक किस स्थान पर डूबा है। इसकी जांच के लिए उपनिरीक्षक को अस्पताल भेजा गया है।