बीएसए कार्यालय में आयोजित धरना में संबोधित करती महानगर अध्यक्ष कल्पना राजौरिया एवं मौजूद शिक्
- फोटो : बीएसए कार्यालय में आयोजित धरना में संबोधित करती महानगर अध्यक्ष कल्पना राजौरिया एवं मौजूद शिक्षक। संवाद
फिरोजाबाद। पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति और टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने समेत 12 मांगों को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने दबरई स्थित बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों का जल्द निस्तारण करने की आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
धरने का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष शौर्यदेव यादव ने कहा कि एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए और नई पेंशन योजना समाप्त की जाए। महानगर अध्यक्ष कल्पना राजौरिया ने कहा कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद रिक्त हैं। इससे शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सभी रिक्त पदों पर जल्द पदोन्नति की जाए। इसके साथ ही विशेष श्रेणी के अंतरजनपदीय स्थानांतरण की लंबित सूची जारी करने, 12 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान देने और मृतक आश्रितों को शिक्षक पद पर नियुक्ति देने की मांग की। धरने में रंजीत यादव, नीलेश यादव, अभिषेक यादव, ललित शर्मा, आलोक, दिनेश यादव, अवधेश कौशिक, विनीत और धीरेंद्र यादव मौजूद रहे।