फिरोजाबाद। सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रानीपुरा के प्रधान भूपेंद्र कुमार के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार डीएम संतोष कुमार शर्मा ने सीज कर दिए हैं। ग्रामीणों (राहुल एवं सुघर सिंह) द्वारा विकास कार्यों में धन के दुरुपयोग की शिकायत पर भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम से जांच कराई गई थी, जिसमें प्रधान और पंचायत सचिव मुकुल शर्मा दोनों दोषी पाए गए। जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार अत्री ने बताया कि पंचायत की व्यवस्था सुचारू रखने के लिए एडीओ पंचायत (फिरोजाबाद) रामवीर सिंह चाहर को प्रशासक नियुक्त किया गया है। साथ ही सचिव मुकुल शर्मा पर कार्रवाई के लिए डीडीओ को पत्र भेजा गया है और इस पूरे मामले की विस्तृत प्रशासनिक जांच उप निदेशक कृषि एसपी सिंह तथा सहायक अभियंता रवींद्र सिंह को सौंपी गई है। संवाद