फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्कूल से पहले ही हस्ताक्षर कर चली गईं शिक्षिका, जांच के बाद निलंबित

Sat, 17 Oct 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्राथमिक विद्यालय बसई मोहम्मदपुर में शिक्षिका अनीता जैन की कार्यशैली में लापरवाही का मामला सामने आया है। विद्यालय में उपस्थिति रजिस्टर पर पहले से हस्ताक्षर कर चले जाने के मामले में जांच के बाद शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले भी शिक्षिका के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिस पर विभागीय स्तर से जांच कराई गई थी। चेतावनी देते हुए वेतन भी रोका गया था।
विज्ञापन

स्कूलों में बेहतर व्यवस्था के लिए स्मार्ट कक्षाएं बनवाई जा रही है, लेकिन कुछ शिक्षक लापरवाही बरत रहे हैं। बीएसए ने बताया कि शिक्षिका के विद्यालय में उपस्थित रहने को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी। इसकी जांच कराई गई तो उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर मिले। इसके बाद शिक्षिका की वास्तविक उपस्थिति की पुष्टि के लिए जीपीएस टैग वाली फोटो भी मंगवाई गई थी। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर विभाग ने कार्रवाई की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें