फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में अध्यापक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। शादी समारोह से लौटते समय सड़क किनारे खडे़ ट्रक से स्कार्पियो टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार अध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य लोग भी घायल हो गए। गांव में शव पहुंचते ही लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय कादीपुर में प्रधानाध्यापक एवं इंटर कॉलेज संचालक उस्मानपुर निवासी अनिल यादव, सिपाहीराम पुत्र हीरा सिंह, मोनू, करु उर्फ रघुराज पुत्र रामभरोसे, जसवीर पुत्र रमेश, अरुण के साथ शनिवार रात शादी समारोह में शामिल होकर एटा से लौट रहे थे। एटा-शिकोहाबाद मार्ग के भंवरपुरा गांव के पास स्कार्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में अनिल यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव गांव में पहुंचा तो परिवार में चीत्कार मच गया। अनिल यादव की दो पत्नियां है। पहली पत्नी नलिनी यादव इंटर कॉलेज का कार्यभार देखती हैं। कोई संतान न होने पर अनिल ने रजनी के साथ दूसरी शादी की थी। हादसे के बाद दोनों पत्नियों का रो-रोकर बुरा हाल है। अनिल यादव के चार बेटियां एवं एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें