टूंडला -फिरोजाबाद हाईवे पर हादसे के बाद मौके पर मौजूद ट्रैक्टर ट्रॉली सवार श्रद्धालु महिलाएंसंव
- फोटो : टूंडला -फिरोजाबाद हाईवे पर हादसे के बाद मौके पर मौजूद ट्रैक्टर ट्रॉली सवार श्रद्धालु महिलाएं संवाद
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर सोमवार देर शाम उसायनी स्थित माता वैष्णोदेवी मंदिर से नेजा चढ़ाकर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रॉली में सवार करीब 25 लोगों में से छह श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहम्मदाबाद निवासी धर्मेंद्र कुमार और अन्य ग्रामीण रात करीब साढ़े आठ बजे मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे, तभी नायारा पेट्रोल पंप के पास यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई के इंसीडेंट प्रबंधक सुमित चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। टैंकर की गति कम होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है और स्थिति नियंत्रण में है।