फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण का फीडबैक देने के लिए पंचायत सचिव गांवों की ओर दौड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ग्रामीण अंचल के स्वच्छता सर्वेक्षण के ऑनलाइन फीडबैक देने को पंचायत सचिव गांव-गांव दस्तक दे रहे हैं। प्रदेश में फिरोजाबाद जिला काफी पीछे होने के कारण इसकी प्रगति बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन ने शौचालय बनाने के साथ ही इसका फीडबैक ऑनलाइन आमजन के लेने का काम कर रहे हैं। इसके लिए स्वच्छता एप मोबाइल पर डाउन लोड करके अपनी राय देनी है। फिरोजाबाद जिले के नागरिक की ओर से फीडबैक देने में प्रदेश में काफी पीछे हैं। रिपोर्ट पर यदि गौर करें तो वाराणसी के ग्रामीण अंचल के लोग प्रदेश में स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण में राय देने में सबसे आगे बने हुए हैं। फिरोजाबाद जिले का अभी तक काफी पीछे है परंतु डीएम चंद्र विजय सिंह, सीडीओ नेहा जैन के निर्देशन में पंचायत सचिवों को ग्रामीण अंचल में जागरूक करने की ही जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंचायत सचिव, शिक्षक, आशाओं के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अधिवक्ता अदि अपनी स्वच्छता सर्वेक्षण के बारे में जानकारी दे सकते हैं।
ऐसे दिया जाएगा फीड बैक
एसएसजी एप को डाउनलोड किया जाएगा। इसके लिए एसएसजी-19 को भी डाउनलोड करके पहले भाषा का चयन करें। राज्य का नाम व जिले का नाम लिखें इसकें बाद राय दें। स्मार्ट फोन नहीं होने पर टोलफ्री नं. 18005720112 पर कॉल करके खुद ही जिले का फीडबैक दे सकते हैं। 25 सितंबर तक अपने जिले का फीडबैक देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें