फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद की पहल पर सुहागनगरी को मिली पांच मीट्रिक टन ऑक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। कोरोना संक्रमण के बीच सुहागनगरी में ऑक्सीजन की कमी पड़ गई है। सरकारी ट्रॉमा सेंटर से लेकर सॉरी वार्ड में मरीज ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ रहे है। होम आइसोलेट मरीजों को भी ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही। लोग 15 से 20 हजार रुपये तक में ऑक्सीजन सिलिंडर लेने के लिए तैयार है। जिसको लेकर सुहागनगरी में ऑक्सीजन को लेकर आपाधापी की स्थिति बनी हुई है। इस संकट को दूर करने के लिए सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सुहागनगरी को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण जहां तेजी से फैल रहा है। वहीं सरकारी ट्रॉमा सेंटर के साथ कोविड अस्पताल के साथ सॉरी वार्ड में मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे। प्राइवेट नर्सिंग होम संचालकों ने भी ऑक्सीजन के अभाव में मरीजों को भर्ती करने के नाम पर हाथ खड़े कर दिए है। उपचार और ऑक्सीजन न मिलने के कारण मरीज दम तोड़ रहे है।
जिसको लेकर सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र लिखकर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने सांसद के पत्र को संज्ञान लेने के साथ ही सुहागनगरी को पांच मीट्रिक टन ऑक्सीजन आवंटित कर दी है। जिससे मरीजों को ऑक्सीजन के लिए अभाव में दम न तोड़ना पड़ा। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार मिल सके। सांसद डॉ. चंद्रसेन ने बताया कि जिले में ऑक्सीजन की कमी न रहे। इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें