फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दिन में जलते मिलीं स्ट्रीट लाइटें

Fri, 17 Nov 2023 08:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। महापौर कामिनी राठौर ने शुक्रवार को शहर के कई वार्डों में सफाई व प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई क्षेत्रों में खामियां मिलीं। जिस पर संबंधितों को कड़ी हिदायत के साथ सुधार की हिदायत दी।
विज्ञापन

महापौर कामिनी राठौर ने शुक्रवार को वार्ड संख्या 25 ढोलपुरा, वार्ड संख्या 36 नगला पचिया, वार्ड संख्या 28 हिमांयूपुर के अलावा 29 टापा खुर्द का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई वार्ड में स्ट्रीट लाइटें जलते मिलीं। जिस पर उन्होंने प्रकाश व्यवस्था के प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। इसके अतिरिक्त कई मोहल्ला में सफाई व्यवस्था में झोल नजर आया। जिस पर उन्होंने जेडएसओ संदीप भार्गव को कड़ी चेतावनी के साथ सुधार को कहा।निरीक्षण के दौरान निर्माण विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्रीय पार्षद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें