फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छरीछप्पर में दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, फायरिंग, सात घायल

विज्ञापन
फिरोजाबाद में शिकोहाबाद के छरीछप्पर में हुए झगड़े में घायल युवक अस्पताल के बाहर बैठे हुए। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव छरीछप्पर में खेत में जानवरों के घुस जाने को लेकर दो दिन पूर्व हुए झगड़े ने मंगलवार को उग्र रूप ले लिया। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडों के साथ पथराव और फायरिंग हुई। झगड़े में दोनों तरफ से सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

छरीछप्पर निवासी देवेंद्र पक्ष और राजेश पक्ष के बीच दो दिन पूर्व पशुओं के खेत में घुसने को लेकर विवाद हो गया था। राजेश पक्ष का आरोप है कि सुबह शिवा (18) व संतोष (26) दोनों खेत पर जा रहे थे, तभी रास्ते में देवेंद्र सिंह पक्ष ने उन्हें घेर लिया और जमकर पीटा। हमले से उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। भाइयों के साथ मारपीट की जानकारी होते ही राजेश पक्ष के लोगों ने देवेंद्र पक्ष के लोगों पर धावा बोल दिया। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। इसी दौरान फायरिंग होने से गांव में सनसनी फैल गई। राजेश पक्ष के लोगों ने फायरिंग का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। झगड़े की जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया।
घायलों में देवेंद्र पक्ष से रामानंद (34) पुत्र देवेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह (80) पुत्र हाकिम सिंह, मुरारीलाल (85) पुत्र रामसनेही, रामदत्त (30) पुत्र रमेश चंद्र और कोमल सिंह (50) पुत्र देवेंद्र सिंह हैं, जबकि राजेश पक्ष से शिवा (18), संतोष (26) पुत्र उम्मेद सिंह हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें