फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान अंतिम दिन गेहूं बिक्री करने को फिरोजाबाद मंडी की ओर दौड़े

विज्ञापन
कोटला रोड गल्ला मंडी में सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर अपना गेहूं बेचने के लिए इंतजार करते किसान - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गेहूं खरीद के अंतिम दिन मंडियों में किसान गेहूं बिक्री करता दिखाई दिया। कोटला रोड मंडी समिति प्रांगण में तो जिले के जसराना, टूंडला के साथ शिकोहाबाद क्षेत्र के किसान गेहूं की बिक्री करने पहुंचे। किसानों का कहना था कि क्षेत्रीय खरीद केंद्र पर गेहूं खरीदा ही नहीं हुई इस कारण हम लोग यहां तक दौड़ लगाने को विवश हुए हैं। देर शाम तक गेहूं खरीद केंद्र पर गेहूं तोलाई का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन

किसानों को गेहूं का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले में खरीद केंद्र एक अप्रैल से स्थापित किए गए थे। खरीद केंद्र का संचालन 15 जून तक होना था। लेकिन गेहूं बिक्री का समय 22 जून कर दिया गया। अंतिम दिन कोटला रोड मंडी समिति पर खरीद केंद्र प्रभारी पूजा शर्मा की मौजूदगी में गेहूं की तोलाई होती दिखाई दी। उन्होंने बताया कि दोपहर दो बजे तक 137 क्विंटल गेहूं की खरीदारी कर ली है। एक दिन में साढ़े तीन सौ क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य है, इसे हम पूरा कर लेंगे। दो किसानों के ट्रैक्टर गेहूं बिक्री के लिए तैयार खड़े थे। मंडी में अंतिम दिन जसराना, शिकोहाबाद एवं टूंडला तहसील क्षेत्र के ही किसान अधिक दिखाई दिए।
सिरसागंज में छह और शिकोहाबाद में 12 किसानों से हुई खरीद
सिरसागंज मंडी प्रांगण में खाद्य विभाग के खरीद केंद्र पर अंतिम दिन छह किसानों से करीब दो सौ क्विंटल गेहूं की खरीदारी की गई। खरीद केंद्र प्रभारी संजय बंसल ने बताया कि अभी तक 19500 क्विंटल गेहूं की खरीददारी कर चुके हैं। जबकि शिकोहाबाद मंडी प्रांगण में गेहूं की खरीदारी को मंडी में तीन खरीद केंद्र स्थापित किए गए थे। खरीद केंद्र प्रभारी ब्रजेश शंखवार ने बताया कि अंतिम दिन 12 किसानों से 350 क्विंटल गेहूं की खरीदारी की गई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय केंद्रों पर नहीं लिए हमारे गेहूं, इसलिए दौड़े...
-निकाऊ निवासी सत्यभान सिंह ने कहा कि पंजीकरण तो डेढ़ माह पूर्व कराया था। बैरनी सनौरा खरीद केंद्र पर गेहूं खरीदा ही नहीं। इसलिए यहां तक दौड़ लगाने को मजबूर हुए हैं।
-मुस्तफाबाद के नगला भभूति निवासी मिलाप सिंह ने कहा कि पंजीकरण के बाद भी पीसीएफ केंद्रों ने गेहूं ही नहीं लिया। सात दिन नहीं बढ़ते तो हम लोग बिक्री से वंचित रह जाते आज सुबह आ गए।
जिले के 16537 किसानों से 623895 क्विंटल गेहूं की खरीदारी 21 जून तक कर ली गई थी। 22 जून को जिले की सभी मंडियों में खरीदारी का क्रम जारी है। शाम सात बजे खरीद केंद्रों को बंद करने के साथ रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। -प्रवीन प्रकाश श्रीवास्तव डिप्टी आरएमओ, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें