फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस अग्निकांड :- जांच को पहुंचे सेवा प्रबंधक, कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। शिकोहाबाद डिपो से निकलते ही सात जुलाई को एक रोडवेज बस में अचानक आग लग गई थी। बस पूरी तरह से जल गई थी। इस मामले में प्रथम दृष्टया चालक और विद्युत सहायक के खिलाफ कार्रवाई की गई। लेकिन कर्मचारियों के विरोध के बाद इस पूरे मामले की जांच कराई गई। सोमवार को सेवा प्रबंधक एसएल शर्मा टीम के साथ डिपो पहुंचे और कर्मचारियों के साथ ही अधिकारियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

सात जुलाई को चालक ने बस को डिपो से निकाल कर गेट पर खड़ा कर दिया। इसी दौरान अचानक बस में आग की लपटें निकलने लगी थी। इस मामले में एआरएम राघवेंद्र सिंह ने विद्युत सहायक को निलंबित कर दिया था और संविदा चालक उदयवीर की सेवा समाप्त कर दी थी। बस में लगी आग की जांच के लिए सोमवार को सेवा प्रबंधक एसएल शर्मा टीम के साथ डिपो पहुंचे और यहां एआरएम राघवेंद्र सिंह से वार्ता की। इस दौरान विद्युत सहायक और संविदा चालक के बयान दर्ज किए। उनका पक्ष जाना। इसके बाद अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों से भी बयान दर्ज किए। इसके बाद सेवा प्रबंधक ने रोडवेज डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डिपो में व्याप्त गंदगी पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें