फिरोजाबाद। यूपीसीडा (राज्य औद्योगिक विकास निगम) ने ओटीएस स्कीम के तहत पंजीकरण कराने वाले औद्योगिक इकाई संचालकों को 19 फरवरी तक रखरखाव शुल्क की बकाया धनराशि जमा कराने की हिदायत दी है। अन्यथा की स्थिति में पंजीकरण निरस्त कर पूर्व निर्धारित धनराशि की रिकवरी जारी करने की चेतावनी दी गई है।
यूपीसीडा के जलेसर रोड स्थित आस्थान में संचालित करीब 48 इकाईयों पर कई वर्षोँ का रखरखाव शुल्क बकाया है। समय से भुगतान नहीं किये जाने के कारण सभी इकाईयों पर निर्धारित शुल्क के अलावा लाखों रुपये की ब्याज भी देय है। गत माह यूपीसीडा द्वारा लगाए गए एकमुश्त समाधान शिविर में 42 इकाईयों ने पंजीकरण कराया था। लेकिन एक ने भी बकाया धनराशि जमा नहीं कराई है। यूपीसीडा के क्षेत्रीय अधिकारी विनोद कुमार एवं द ऑनर्स ऑफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने इकाई संचालकों को बकाया भुगतान हरहाल में 19 फरवरी तक जमा कराने की हिदायत दी है।