पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में पुलिसकर्मियों के वर्दी रख-रखाव का जायजा लेते एसएसपी सौरभ दीक्षित
- फोटो : पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में पुलिसकर्मियों के वर्दी रख-रखाव का जायजा लेते एसएसपी सौरभ दीक्षित। संवाद
फिरोजाबाद। पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से दुरुस्त रखने और विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का हुई। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने परेड सलामी ली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
एसएसपी ने पहले पुलिसकर्मियों के वर्दी और रख-रखाव का निरीक्षण किया। इसके बाद टोलीवार ड्रिल की कार्रवाई कराई गई। मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गई और बाधा ड्रिल का अभ्यास भी कराया गया। निरीक्षण में भोजनालय एवं कैंटीन में खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने बैरक, आटा चक्की, जिम और कैश कार्यालय का भी भ्रमण किया और संबंधित प्रभारियों को रिकॉर्ड अपडेट रखने व साफ-सफाई बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। संवाद