फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, मां की गोद से छिटक सड़क पर गिरा मासूम, मौत, तीन घायल

Mon, 20 Mar 2023 08:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में सड़क हादसे में सात माह के मासूम की मौत हो गई। जबकि दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।  
 
विज्ञापन
हादसे में मासूम की मौत, दंपती सहित तीन घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां की गोद से छिटककर सात माह का मासूम सड़क पर जा गिरा। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
विज्ञापन


मैनपुरी के करहल गांव निवासी सागर (30) अपनी पत्नी ज्योति (25), पुत्र आरव (7 माह) तथा साले अनिल (10) निवासी पीयरपुर के साथ शिकोहाबाद के लभौआ गांव से घर लौट रहा था। सभी एक ही बाइक पर सवार थे। लभौआ में सागर की बहन रहती है। नौशहरा के समीप ओवरब्रिज के पास पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। 

टक्कर लगने से मासूम आरव ज्योति की गोद से उछलकर सड़क पर जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ज्योति, सागर और अनिल तीनों घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद ज्योति को रेफर कर दिया गया। उधर, सागर के परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मासूम का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करके शव परिजन को सौंप दिया।

मन्नत के बाद मिला बेटा, सात माह बाद ही छीन लिया

मासूम बेटे की मौत से मां ज्योति, पिता सागर सहित परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने बिलखते हुए कहा कि उसे बड़ी मन्नत के बाद पुत्र मिला था। संतान की चाहत में उसने कई मंदिर, मस्जिद और धार्मिकस्थलों पर मत्था टेका। वहीं घायल मां बेटे की मौत की खबर सुनकर दहाड़े मारकर रो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें