टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे स्थित टोल प्लाजा के निकट बृहस्पतिवार देररात तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपती घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर रवाना कर दिया।
कानपुर नगर निवासी राहुल गुप्ता देर रात करीब 11 बजे पत्नी सरिता गुप्ता के साथ कार द्वारा कानपुर से वृंदावन बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। वह टोल प्लाजा के निकट पहुंचे थे, तभी अचानक उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को सड़क किनारे लगाकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। साथ ही कुछ देर आराम करने के बाद उन्हें गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। थाना पुलिस ने बताया कि कार सवार सुरक्षित हैं। संवाद