फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने घेरी मंडी समित, अधिकारियों की गाड़ी की चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रेस कॉंफ्रेंस के बाद जिले के सपाइयों में हड़कंप मच गया। सपाइयों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर मंडी समिति का घेराव कर लिया। अधिकारियों की गाड़ियों को भी कार्यकर्ताओं ने चेक करने के बाद ही निकलने दिया।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात लखनऊ में सपा सुप्रीमो पूर्व अखिलेश यादव द्वारा प्रेस कॉंफ्रेंस कर कार्यकर्ताओं को ईवीएम के सुरक्षा के लिए कहा गया। इसके बाद कार्यकर्ता मंडी समिति पर पहुंच गए। मंडी के दोनों गेट कार्यकर्ताओं ने घेर लिए और अंदर से निकलने वाली अधिकारियों की गाड़ियों को चेक किए बगैर आगे नहीं बढ़ने दिया। पूर्व सांसद अक्षय यादव का कहना है कि प्रशानिक मशीनरी मतगणना से पूर्व ईवीएम में हेराफेरी कर या करा सकती है। इस दौरान डॉ. पीएस यादव, डॉ. मुकेश वर्मा, सर्वेश यादव, एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, रामब्रेश यादव, विजेंद्र सिंह ठेकेदार, राहुल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें