फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद पहुंचे सपा अध्यक्ष: बोले- मैं तो सदन में खुद CM से पूछूंगा कि आखिर शूद्र कौन है, BJP पर साधा निशाना

Mon, 30 Jan 2023 11:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव के पुत्र के शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि यह जिला समाजवादियों का गढ़ रहा है। जनता का पूरा समर्थन सपा को मिलता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल होने फिरोजाबाद पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को यहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भापजा को निशाने पर लिया। साथ ही रामचरितमानस पर चल रहे विवाद में भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मैं तो सदन में खुद मुख्यमंत्री से पूछूंगा कि आखिर शूद्र कौन है। मैं तो भगवान विष्णु के जितने भी अवतार राम, कृष्ण उन सभी को मानता हूं, लेकिन भाजपाई किसे मानते हैं यह वही बताएं। उन्होंने भाजपा पर स्थानों के नाम बदलने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव के पुत्र के शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि यह जिला समाजवादियों का गढ़ रहा है। जनता का पूरा समर्थन सपा को मिलता है। आने वाले लोकसभा चुनाव में सपा फिरोजाबाद के साथ-साथ आसपास की लोकसभा सीटों को जीतने का काम करेगी। 

भाजपा सिर्फ नाम बदलने का काम करती है

उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद के साथ-साथ मैनपुरी की जनता को बधाई दूंगा। क्योंकि, हाल में हुए उपचुनाव में जीत दिलाने का काम किया। कार्यकारिणी के सवाल पर कहा कि सपा संगठन के माध्यम से हर वर्ग के लोगों तक पहुंचने का काम करेगी। भाजपा तो सिर्फ नाम बदलने का काम करती है। सपा ने स्टेडियम बनाया था। इकाना स्टेडियम को भी पूर्व प्रधानमंत्री के नाम कर दिया। हम उनके विरोधी नहीं हम तो उनकी जन्मस्थली बटेश्वर को भी विकसित करने को तैयार थे। 

दूसरों के काम को अपना बताती है भाजपा

कहा कि मुगल गार्डन को अमृत उद्यान बना दिया। भाजपा तो दूसरों के काम को अपना बताती है। कोई अपना काम किया हो तो गिनाए। लोक भवन जो समाजवादियों ने बनवाया उसमें पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा लगा दी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे समाजवादियों ने बनवाया है। उन्होंने कहा कि जो उद्योगपति दुनिया में नंबर एक बनने जा रहे थे वह कहां पहुंच गए। यही हाल रहा तो हमारी कई बैंक डूब जाएंगी। एलआईसी, एसबीआई का लाखों करोड़ रुपया डूब रहा है। भाजपा वाले बताएं कि इनके अधिकारी क्या जेल जाएंगे।

महंगाई रोकने, बेरोजगारी खत्म करने पर कोई ध्यान नहीं 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महंगाई को रोकने, बेरोजगारी पर खत्म करने की ओर ध्यान नहीं है। किसान को गेहूं की कीमत मिली है, लेकिन आटा कितना महंगा हो गया, इस ओर कोई ध्यान नहीं है। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर बचाव करते हुए कुछ भी नहीं बोला, बल्कि कहा कि भाजपा के राज में किसी पर भी मुकदमा दर्ज हो सकता है। इस दौरान सपा के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, आदित्य यादव सहित काफी सपाई मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें