फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रहा कहर: ब्रज में डेंगू और वायरल से तीन बच्चों समेत छह की मौत

Wed, 22 Sep 2021 09:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

मैनपुरी जिले में बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में 22 मरीजों को भर्ती कराया गया। कुसमरा के गांव नुनारी निवासी एक किशोर की मौत हो गई। जिला अस्पताल में सुबह से मरीजों की भीड़ रही। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती डेंगू के मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रज में डेंगू और वायरल का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई। फिरोजाबाद में दो, मैनपुरी में एक, एटा में दो और कासगंज में बच्चे ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


फिरोजाबाद नगला विष्णु निवासी कबीर (12) पुत्र सुशील और आसफाबाद निवासी पार्षद की नातिन तनाया शर्मा (7) पुत्री प्रमोद शर्मा की मौत हो गई। मैनपुरी के कुसमरा के गांव नुनारी निवासी प्रशांत तिवारी (17) पुत्र ब्रजेश तिवारी की आगरा ले जाते समय मौत हो गई। एटा में अवागढ़ के मोहल्ला कोलियान निवासी नेमा देवी (40) पत्नी ब्रजनेव और मारहरा के गांव नगला नौजर निवासी मेघ सिंह की पत्नी अल्पना (45) ने भी बुखार से दम तोड़ दिया। इधर, कासगंज में सहावर के मोहल्ला काजी निवासी मोहम्मद सैफ (9) पुत्र बबलू कुरैशी की बुधवार शाम मौत हो गई।

बुखार से दो और महिलाओं की मौत हो गई। इनमें से एक अवागढ़ के मोहल्ला कोलियान की है। जिसकी जान दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान गई। वहीं मारहरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला नौजर की दूसरी महिला चार दिनों से बीमार थी।
विज्ञापन


अवागढ़ कस्बा के मोहल्ला कोलियान निवासी ब्रजनेव की पत्नी नेमा देवी (40) की मौत दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बुधवार दोपहर हो गई। परिजनों ने बताया कि उन्हें चार दिन पहले बुखार आया था। कस्बा के ही एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया। हालत में सुधार नहीं हुआ। बुुधवार को तबियत अचानक बिगड़ने पर दिल्ली ले गए। जहां कुछ घंटों के बाद मौत हो गई। वहीं मारहरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला नौजर निवासी मेघ सिंह की पत्नी अल्पना (45) को परिजन बुधवार सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाए। जहां कुछ समय बाद मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले अल्पना को कोविड वैक्सीन लगवाई थी। इसके बाद से ही बुखार आ रहा था।

मैनपुरी जिले में बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में 22 मरीजों को भर्ती कराया गया। कुसमरा के गांव नुनारी निवासी एक किशोर की मौत हो गई। जिला अस्पताल में सुबह से मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 897 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें बुखार के मरीज 400 से अधिक थे। इनमें 22 मरीजों को भर्ती कराया गया। कुसमरा क्षेत्र के गांव नुनारी निवासी ब्रजेश तिवारी के 17 वर्षीय पुत्र प्रशांत तिवारी को कुछ दिन से बुखार आ रहा था। परिजन निजी डॉक्टर से उपरचार करा रहे थे। बुधवार को हालत बिगड़ने पर परिजन आगरा लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें