घिरोर रोड पर स्थित इंडियन बैंक की शाखा में 91 ग्राहकों के खाते से 1.86 करोड़ रुपये की धनराशि के गबन होने का आरोप लगा है। पुलिस ने सोमवार को मामले में कार्रवाई करते हुए बैंक के पूर्व कैशियर जयप्रकाश के साथ चार अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
ये भी पढ़ें-
UP: टाॅवर पर चढ़ा युवक...प्रेमिका के आने पर नीचे उतरा, घरवालों ने कर दी पिटाई; एक घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा
वहीं अभी भी पूरे मामले का मास्टरमाइंड पूर्व शाखा प्रबंधक फरार चल रहा है। वहीं कई खातों को सीज किया गया है। पुलिस सीज खातों में हुए लेनदेन की जानकारी जुटाने में जुटी हुई है। सूत्रों की माने तो जल्दी ही पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है।
अंचल प्रमुख इंडियन बैंक तरुण कुमार विश्नोई ने बताया कि बैंक द्वारा मामले में पुलिस को पूरी जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। बैंक द्वारा आंतरिक जांच की जा रही है। अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें-
UP: नाबालिग जोड़े के हो रहे थे फेरे...तभी पहुंच गई पुलिस, शादी की खुशियां हो गईं गायब; घरवालों को दी हिदायत
सीओ जसराना अमरीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए एसएसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया है। पांच लोगों को जेल भेजने के साथ मास्टरमाइंड पूर्व शाखा प्रबंधक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जेसीबी को भी तलाश किया जा रहा है। कई संदिग्ध खातों को सीज कराने के साथ ही उनमें हुए लेनदेन की भी जांच की जा रही है।