नारखी ताल्लुका निवासी कमला देवी (95) की 5 बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। वह अकेली ही रहती थीं। सोमवार देर शाम खाने के बाद वह चारपाई पर सो गई थीं। चारपाई के ऊपर ही बिजली का बोर्ड लगा हुआ था। देर रात बोर्ड में शार्ट सर्किट से बिस्तर में आग लग गई। आग से वृद्धा ने अपने बचाव में काफी हाथ-पांव फेंके, लेकिन वह नहीं बच सकी। आग लगने से वृद्धा जिंदा ही जल गईं और उनकी मौत हो गई।
सुबह करीब छह बजे वृद्धा की सेवा करने वाले की पत्नी भूरी देवी ने दरवाजा खोला तो वृद्धा का कमरे में आग से झुलसा शव पड़ा था। सूचना पर सीओ टूंडला विनीत कुमार थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूरी जानकारी करने के बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया। टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए हैं। जांच में कोई भी संदिग्ध बात निकलकर सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
ये भी पढ़ें-
UP: नाबालिग जोड़े के हो रहे थे फेरे...तभी पहुंच गई पुलिस, शादी की खुशियां हो गईं गायब; घरवालों को दी हिदायत
सीओ टूंडला विनीत कुमार ने बताया कि नारखी क्षेत्र में वृद्धा चारपाई पर सो रही थीं। शॉर्टसर्किट से आग लग गई। आग लगने से वृद्धा की जलकर मौत हो गई। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। मामले में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।
">http://