फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंडियन बैंक घोटाला...जांच के लिए गठित की एसआईटी, ग्राहकों की जमा पूंजी से खरीदी गई जेसीबी की तलाश

Tue, 01 Apr 2025 08:24 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

जसराना की इंडियन बैंक शाखा में 1.86 करोड़ रुपये का गबन हुआ। ग्राहकों की जमा पूंजी प्रबधंक और कैशियर हड़प कर गए। मामले में जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
इंडियन बैंक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के इंडियन बैंक जसराना में आर्थिक घोटाले की जांच एवं आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीओ जसराना के निर्देशन में एसआईटी का गठन एसएसपी फिरोजाबाद द्वारा किया गया है। एसआईटी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। कई खातों को सील करने के साथ उनमें हुए लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है। पूरे मामले के मास्टरमाइंड पूर्व शाखा प्रबंधक और जेसीबी की तलाश तेज कर दी गई है। वहीं, बैंक द्वारा भी पूरे मामले की आंतरिक जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 

घिरोर रोड पर स्थित इंडियन बैंक की शाखा में 91 ग्राहकों के खाते से 1.86 करोड़ रुपये की धनराशि के गबन होने का आरोप लगा है। पुलिस ने सोमवार को मामले में कार्रवाई करते हुए बैंक के पूर्व कैशियर जयप्रकाश के साथ चार अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

ये भी पढ़ें- UP: टाॅवर पर चढ़ा युवक...प्रेमिका के आने पर नीचे उतरा, घरवालों ने कर दी पिटाई; एक घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा
 

वहीं अभी भी पूरे मामले का मास्टरमाइंड पूर्व शाखा प्रबंधक फरार चल रहा है। वहीं कई खातों को सीज किया गया है। पुलिस सीज खातों में हुए लेनदेन की जानकारी जुटाने में जुटी हुई है। सूत्रों की माने तो जल्दी ही पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है।

 

अंचल प्रमुख इंडियन बैंक तरुण कुमार विश्नोई ने बताया कि बैंक द्वारा मामले में पुलिस को पूरी जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। बैंक द्वारा आंतरिक जांच की जा रही है। अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

ये भी पढ़ें-  UP: नाबालिग जोड़े के हो रहे थे फेरे...तभी पहुंच गई पुलिस, शादी की खुशियां हो गईं गायब; घरवालों को दी हिदायत
विज्ञापन

सीओ जसराना अमरीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए एसएसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया है। पांच लोगों को जेल भेजने के साथ मास्टरमाइंड पूर्व शाखा प्रबंधक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जेसीबी को भी तलाश किया जा रहा है। कई संदिग्ध खातों को सीज कराने के साथ ही उनमें हुए लेनदेन की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें