फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गायिका रेणुका पंवार ने मेला तीज में मचाया धमाल

Fri, 05 Apr 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। मेला तीज महोत्सव में हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार ने ऐसा माहौल बनाया कि युवा उत्साह देखते ही बन रहा था। रेणुका पंवार ने तीन घंटों तक पब्लिक को अपने गानों की धुन पर खूब नचाया।
विज्ञापन

जनसांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में आयोजित मेला तीज महोत्सव में चौथे दिन बाबन गज का दामन पहन नाचूंगी की गायिका रेणुका पंवार का स्वागत किया गया। परिषद के अध्यक्ष संजय मित्तल, संजय शर्मा, पालिकाध्यक्ष रंजना सिंह, अजय गुप्ता, पप्पू सिंह ने प्रतीक चिह्न भेंट किया।
जैसे की गायिका रेणुका मंच पर आईं तो युवाओं ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद रेणुका पंवार ने बाबन गज का दामन पहन नाचूंगी से लेकर हो गयी तेरी बल्ले बल्ले तक गीतों से धमाल मचाया। इस दौरान भीड़ को थामने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें