फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियों में सन्नाटा, बच्चों की हो रही निगरानी

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! हुमायूंपुर क्षेत्र में डेंगू से पीड़ित मरीजो की संख्या अधिक मिलने के बाद रोड पर पसरा - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ‘लली सीमा देख कहीं छोटू घर से बाहर नहीं निकल जाए। उस पर नजर रखना। मैं अभी दीपक की दवा दिलाकर लौटकर आती हूं। तेरे पापा आ जाएं तो कह देना मम्मी दीपक भइया को दवा दिलाने गई है, पर छोटू को घर के बाहर नहीं निकलने देना।’ कुछ इस तरह के शब्द अब सुहागनगरी की गलियों में सुनाई दे रहे हैं। यहां प्रत्येक गली में मां-बाप को अपने बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता सा रही है। अब तक बच्चों के शोर से गुलजार रहने वाली गलियों में भी सन्नाटा है।
विज्ञापन

डेंगू और वायरल के प्रसार के कारण सुहागनगरी में दहशत है। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों की बात करें तो हिमायूंपुर और नगला पचिया में स्थिति गंभीर है। इस क्षेत्र के करीब 43 से अधिक लोग डेंगू और वायरल की चपेट में आ चुके है। अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भी जलभराव की समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा। शनिवार को नगला पचिया क्षेत्र के प्लॉटों में जलभराव हो रहा था।
हालांकि जलकल विभाग द्वारा पंपिंग मशीन से पानी की निकासी की जा रही है। मोहल्ला निवासी रामवीर पुत्र राजू और अश्वनी पुत्र नौवाल सिंह बुखार से पीड़ित हैं। उनका उपचार परिजन निजी चिकित्सक से करा रहे हैं। रामवीर के परिजनों ने बताया कि डेंगू और वायरल के कारण वे बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे है। नौवाल सिंह का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग है।
विज्ञापन

मोहल्ला ठारपूटा सैलई फूलन वाली बगिया के समीप निवास करने वाले रघुवर सिंह और राज कुमार का कहना था कि गलियों में पानी भरा है। इसकी निकासी के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा चुके है लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें