फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रतिबंधित पॉलीथिन के जखीरे के साथ पकड़े गए दुकानदार, 22 हजार जुर्माना

Tue, 10 Mar 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम के स्वच्छता विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के मुख्य बाजारों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। तीन दुकानदारों पर 22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। टीम ने भारी मात्रा में पॉलीथिन के कैरीबैग और अन्य उत्पाद जब्त कर व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर सह प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम लोहामंडी पहुंची। यहां दुकानदार अनूप कुमार और अश्वनी कुमार की दुकानों की जांच करने पर प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलीथिन का बड़ा स्टॉक बरामद हुआ। टीम ने मौके से लगभग 25 किलोग्राम प्लास्टिक उत्पाद जब्त किए। भारी मात्रा में भंडारण मिलने पर अनूप कुमार पर 15 हजार रुपये और अश्वनी कुमार पर 5 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया।

निगम की टीम ने सड़क पर सामान फैलाकर जाम की स्थिति पैदा करने वाले दुकानदारों को भी निशाने पर लिया। बजरिया क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान दुकानदार अश्वनी कुमार द्वारा सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करना पाया गया, जिस पर टीम ने तत्काल 2 हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया। कार्रवाई टीम में विपिन पांडेय, दिनेश पाल सिंह और स्वच्छता विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



सिंगल यूज प्लास्टिक न केवल नालियों को चोक करता है बल्कि पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा है। नगर निगम का यह अभियान भविष्य में और भी तेज किया जाएगा। दुकानदार कपड़े या जूट के थैलों को बढ़ावा दें।
विज्ञापन


- मनोज कुमार, सह प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें