छदामीलाल जैन मंदिर में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : छदामीलाल जैन मंदिर में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए पदाधिकारी। संवाद
फिरोजाबाद। नगर में श्री दिगंबर जैन परिषद के अंतर्गत चल रही श्री निर्भय सागर दिगंबर जैन पाठशालाओं का वार्षिक अधिवेशन 12 मार्च को श्री छदामीलाल जैन मंदिर में किया जाएगा। प्रथम तीर्थकर भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक के अवसर पर भव्य रथयात्रा भी इसी दिन निकाली जाएगी। यह जानकारी विनोद जैन ने छदामीलाल जैन मंदिर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जो मोहल्ला अट्टा वाला जैन मंदिर से सुबह सात बजे शुरु होगी। जो छदामीलाल जैन मंदिर में पर पहुंचेगी। 17 पाठशालाओं के बच्चों का परीक्षाफल घोषित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी बच्चों को सात्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान अरुण जैन, अजय जैन, संजय जैन, मुकेश जैन, ललितेश जैन, अमित, मनोज कुमार, राहुल जैन, संभव प्रकाश, सुघीर जैन आदि शामिल रहे।