बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह द्वारा अभद्र टिप्पणी करने का तीखा विरोध सुहागनगरी में किया गया। जाटव महासभा ने पीएम का पुतला फूंका तो बसपा कार्यकर्ताओं ने दयाशंकर सिंह के पुतला फूंकने के साथ नारेबाजी की। कांग्रेस ने गुजरात में दलित उत्पीड़न के विरोध में मौन प्रदर्शन किया।
जाटव महासभा के जिलाध्यक्ष संतोष जाटव के नेतृत्व में सुभाष तिराहे पर पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की। मंडल अध्यक्ष सुशील जाटव, संतोष जाटव व राहुल निगम ने सिनेमा चौराहे से सुभाष तिराहे तक जुलूस निकाला। पुतला दहन करने वालों में हाकिम सिंह निमोरिया, रवींद्र जाटव, स्वदेश वरुण, लवजीत जाटव, धर्मेंद्र जाटव, जीतू जाटव, अजयराज, रनवीर सिंह, संदेश निगम, रजत आनंद, श्याम सिंह, कैलाशचंद्र, सज्जन सिंह आदि शामिल थे। बसपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल सिंह, राजबहादुर सिंह बौद्ध व दिगेंद्र भानु प्रताप सिंह भाष्कर ने गुजरात में दलित उत्पीड़न तथा बसपा सुप्रीमो पर भाजपा नेता की टिप्पणी की निंदा की। पंचायतघर सैलई पर डा.केसी गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा कि दयाशंकर की 36 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई तो दलित समाज के लोग सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। सैलई से सब्जी मंडी चौराहे तक विरोध में जुलूस निकाला। वहीं गांधीपार्क चौराहे पर दयाशंकर सिंह का पुतला फूंका। अखंड प्रताप सिंह, विजय सिंह राना, सुनील सागर, बच्चू सिंह, रंजीत सिंह थे। लार्ड बुद्धा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष प्रदीप गौतम, रमेशचंद्र, डा. जहान सिंह, लायक सिंह, रवि सागर, महेंद्र सिंह, संजीव सिंहथे। बसपा नेता डा. केके , उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस मानवाधिकार प्रकोष्ठ के फारुख खान, कृष्ण मोहन दिवाकर ने निंदा की।
कांग्रेस का अंबेडकर पार्क के बाहर मौन प्रदर्शन
गुजरात में दलित उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी एवं शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी के नेतृत्व में मौन धरना प्रदर्शन अंबेडकर पार्क रसूलपुर पर किया गया। एआईसीसी सदस्य अतुल चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र एवं आरएसएस के इशारे पर दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग, शफात खान राजू, हाजी सईद पटेल, हाजी नसीर अहमद, उमाकांत पचौरी, नूरुलहुदा लाला राइन, भरतेश जैन, रामनिवास यादव थे।