फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिविधान से हुई दिगंबर संतों की चतुर्मास स्थापना

Thu, 21 Jul 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
चातुर्मास स्‍थापना समारोह
विज्ञापन
 गुरुवार को श्री छदामीलाल जैन मंदिर में जैनाचार्य विनम्र सागर महाराज ससंघ के चतुर्मास की स्थापना विधिविधान से हुई। मंगल कलश स्थापित किए। धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। राजस्थान एवं अन्य कई जिलों से भी श्रद्धालु समारोह में हिस्सा लेने आए। 
विज्ञापन

ध्वजारोहण कर संजय मित्तल ने कार्यक्रम की शुरुआत की। पंडाल का उद्घाटन विमल जैन ने किया। चित्रानावरण अशोक कुमार जैन और दीप प्रज्ज्वलन राजू जैन ने किया। बालिका सृष्टि ने मंगलाचरण कर समारोह की शुरुआत कराई। स्वागत गीत आकांक्षा, आयुषी ने स्वागत गान प्रस्तुत कर किया। जैन विद्धान प्राचार्य नरेंद्रप्रकाश जैन ने चतुर्मास की महिमा ने बताई। अधिवक्ता अनूपचंद्र जैन ने महाराज विनम्र सागर महाराज के व्यक्तित्व का वर्णन किया। समारोह में पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट का सौभाग्य प्रमोद जैन, प्रमोद कुमार जैन को हुआ। मुनि ससंघ की आरती वर्षायोग योग कमेटी ने की। इसके बाद कलशों की स्थापना कराई गई। मंगल कलश की स्थापना विनोद कुमार जैन ने की। सम्यक कलश की स्थापना अरुण जैन, सम्यक ज्ञान एवं सम्यक चारित्र कलश की स्थापना जयपुर से आए श्रद्धालुओं ने की। तपकलश की स्थापना करने का सौभाग्य अशोक कुमार जैन तुलसी बिहार को मिला। गुरु कलश की स्थापना सुनील जैन काकू ने की। इस मौके पर मुनि विनम्र सागर महाराज ने कहा कि  24 जुलाई से भक्तांबर शिविर का आयोजन किया जाएगा। तभी भक्तांबर कलश की स्थापना की जाएगी। संचालन सुशील जैन ने किया। अजय जैन, अरुण जैन, अजय कुमार, मनोज जैन, डॉ महेंद्र जैन, अजय अग्रवाल, देवंद्र जैन, शैलेंद्र जैन शैली, रविंद्र कुमार जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें