फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात संक्रमित मिले, 31 कोरोना से मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना के आंकड़ों में लगातार गिरावट आने से सुहागनगरी के लोग राहत महसूस कर रहे हैं। शुक्रवार को सिर्फ सात मरीज ही संक्रमित पाए गए, जो तीसरी लहर में सबसे कम है। जबकि 31 मरीज कोरोना को पराजित कर होम आइसोलेशन से बाहर आ गए। संक्रमण दर 1.57 फीसद है। जनपद में सक्रिय केस अब सर्फ 153 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

विभव नगर सेक्टर तीन में 65 वर्षीय महिला, मेडिकल कॉलेज में एक कर्मचारी संक्रमित आया है। नगला विष्णु में 33 वर्षीय युवक, आदर्श नगर में 29 वर्षीय युवती, रनवली में 16 वर्षीय किशोरी कोरोना का शिकार हुई है। शिकोहाबाद के आवास विकास कॉलोनी में 18 वर्षीय युवती, धीमरई गांव में 30 वर्षीय युवक कोरोना का शिकार हुआ है। सीएमओ डा. दिनेश प्रेमी ने बताया कि कुल सात मरीज ही संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें