फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के जिलामंत्री ने थामा सपा का थामन

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। भाजपा के जिला मंत्री और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ चुके झपारा निवासी डा. संजीव यादव ने प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव की मौजूदगी में पूर्व सांसद अक्षय यादव ने उनको लाल टोपी पहनाई।
विज्ञापन

कई प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ भाजपा छोड़ सपा में आए पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और ब्लॉक प्रमुखी का चुनाव लड़ चुके डा. संजीव यादव ने कहा भाजपा द्वारा आरक्षण में छेड़छाड़ की गई है। पूर्व में डॉ. संजीव यादव की मां ब्लॉक प्रमुख रह चुकी है। अभी हाल ही में हुए ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इस दौरान राजीव यादव प्रधान, प्रताप सिंह शाक्य प्रधान, शंभू दयाल प्रधान पलिया, राम भरत प्रधान सलेमपुर, सोमवीर सिंह प्रधान फतेहपुर नारायण, संजीव यादव प्रधान प्रतिनिधि, बलवंत सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, केशवपाल, राजीव, रघुनाथ सिंह ,पवन यादव, भेरू सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें