फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगी डीलरशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़कर सुहागनगरी महिला प्रेरणा कृषक उत्पादन कंपनी के नाम से एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूसर आर्गनाइजेशन) के आर्क चिप्स की बिक्री की डीलरशिप स्वयं सहायका समूह से जुड़ी महिलाओं को दी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक की पांच से सात महिलाओं को प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुहागनगरी महिला प्रेरणा कृषक उत्पादन कंपनी के गठन के साथ आर्क चिप्स बनाया जा रहा है। अब आर्क चिप्स की बाजार में सप्लाई करने की प्लानिंग उपायुक्त एनआरएलएम राजेश कुरील एवं उनकी टीम द्वारा की जा रही है। आर्क चिप्स की बाजार में बिक्री के लिए इसकी डीलरशिप स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को ही दिए जाने की तैयारी है।
ऐसे में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को दुकानदारों को किस तरह से बिक्री करनी है? आदि की जानकारी दी जा रही है। उपायुक्त एनआरएलएम राजेश कुरील ने बताया कि चिप्स की डीलरशिप देने की शुरुआत प्रत्येक ब्लॉक की पांच से सात महिलाओं को प्रशिक्षण देकर की जा रही है। इसके बाद स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जुड़ती जाएंगी और एक सप्लाई चेन बनकर तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें सैंपल बतौर चिप्स के पैकेट मुहैया कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें