फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से टकराई स्कूली बस, हादसा टला

Sat, 23 Apr 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला में एक स्कूल बस ट्रांसफार्मर से टकरा गई
विज्ञापन
शनिवार सुबह गांव नागऊ में एक बड़ा हादसा होने बच गया। बच्चों से भरी एक बस एक बच्चे को बचाने के प्रयास में विद्युत खंभे सहित ट्रांसफार्मर से टकरा गई। इससे खंभा और ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। गनीमत रही हाईटेंशन  तार बस पर नहीं गिरे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

 फीरोजाबाद हाईवे स्थित उदय पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेने नगला खार गई थी। शनिवार सुबह करीब सात बजे बस चालक रूमाल  सिंह गांव से बच्चों को लेकर नागऊ की ओर जा रहा था। तभी एक बच्चे को बचाने के प्रयास में बस विद्युत खंभे पर रखे ट्रांसफार्मर से टकरा गई। इससे विद्युत पोल टूट गया और ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। घटना के बाद बस में सवार बच्चों में चीखपुकार मच गई। चालक बस छोड़कर भाग निकला। हादसे के बाद ग्रामीण पहुंच गए। किसी तरह बच्चों को बस से बाहर निकाल पुलिस को जानकारी दी। ग्रामीणों ने बस चालक के विरुद्ध कार्रवाई व विद्युत खंभे लगवाने को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने क्रेन की मदद से खंभे और ट्रांसफार्मर को हटवाया।

तो होता बड़ा हादसा
हाईटेंशन के खंभे सहित तार अगर बस पर गिरे होते या ट्रांसफार्मर के  गिरने के दौरान विद्युत ट्रिप नहीं करती तो निश्चित ही बड़ा हादसा होता। विद्युत अधिकारियों की माने तो अगर बिजली  के तार बस पर गिरते तो पलक झपकते ही गंभीर हादसा होता। 
विज्ञापन

अभिभावकों के उड़े होश
बस के विद्युत खंभे से टकराने की जानकारी पर अभिभावकों के होश  उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने नागऊ की दौड़ लगा दी। जब  अभिभावकों ने बच्चों को सकुशल देखा तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू झलक  पड़े। 

दूसरे से चिपक गए थे बच्चे
घटना के दौरान बच्चे इतने भयभीत हो गये थे कि वह एक-दूसरे  से चिपककर रोने लगे। बस से नीचे उतारने के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह  बच्चों को चुप कराया। अभिभावकों को देख उनकी जान की जान में आई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें