उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गैर जिले से ट्रांसफर होकर आए शिक्षकों को स्कूल आवंटन बुधवार को नहीं हो सका। शासन ने डाटा अपडेट न होने की बात कहते हुए आवंटन की कार्रवाई स्थगित कर दी। बीएसए ने बताया कि विभाग से नई तिथि मिलने पर आवंटन की कार्रवाई होगी। फिलहाल तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
गैर जिले से स्थानांतरित होकर आए 150 शिक्षकों और बीते रविवार को आए 90 शिक्षकों के स्कूल का आवंटन 18 अगस्त से शुरु होना था। लेकिन विभाग ने प्रक्रिया रोक दी है, इससे शिक्षकों को झटका लगा है। अब उन्हें और इंतजार करना होगा।
शिक्षकों का कहना है कि स्कूल आवंटन होने के बाद वह लोग रहने की व्यवस्था करें। अभी वह अधर में अटके हैं। फिलहाल 20 अगस्त के बाद स्कूल आवंटन की नई तिथि तय होने की उम्मीद है। बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि शासन के आदेश का इंतजार है। शासन स्तर से ही स्कूल आवंटन प्रक्रिया होगी।