फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तहसीलदार के साथ वसूली पर गए संग्रह अमीन को पीटा

Wed, 21 Feb 2024 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। तहसीलदार जसराना के साथ वसूली करने गए संग्रह अमीन के साथ बकाएदार के भाई ने अभद्रता करते हुए बकाएदार को भगा दिया। संग्रह अमीन ने पिटाई करने का आरोप लगाते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव ओढ़मपुर निवासी ओमप्रकाश पर ग्रामीण बैंक का रुपया बकाया है। बैंक ने 6 लाख रुपये से अधिक की आरसी जारी कर वसूली के लिए तहसील प्रशासन को सौंप दिया है। बड़ा बकाएदार होने के चलते तहसीलदार लालता प्रसाद, जमालीपुर क्षेत्र के संग्रह अमीन वीर बहादुर सिंह के साथ वसूली करने गए थे। तहसीलदार सड़क पर खड़े रह गए तो अमीन बकाएदार को बुलाने के लिए नलकूप पर पहुंच गए। बकाएदार को लाते समय ओमप्रकाश का भाई महादीप आ गया।
आरोप है कि उसने गाली गलौज करने के साथ अमीन के साथ पिटाई कर दी। मौका पाकर ओमप्रकाश वहां से गायब हो गया। जानकारी मिली तो तहसीलदार भी पहुंच गए और महादीप को पकड़कर थाना लेकर आए। संग्रह अमीन ने महादीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने कहा अमीन के साथ सरकारी कार्य में बाधा, अभद्रता एवं धक्का मुक्की करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बड़े बकाएदारों से वसूली करने के लिए संग्रह अमीन के साथ गए थे। वह बकाएदार को बुलाने गए थे। इसी दौरान बकाएदार के भाई ने संग्रह अमीन के साथ पिटाई कर दी। आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

-लालता प्रसाद, तहसीलदार जसराना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें