सिरसागंज। थाना क्षेत्र में सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक सवार युवक अपने घर से बहनोई के पास बरनाहल उर्स देखने जा रहा था। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सैंदालाल निवासी दिलशाद अली (24) को उसके चाचा रहीश ने गोद लिया था और रहीस ही उसकी परवरिश कर रहा था। सोमवार की शाम दिलशाद ने घर बताया कि बहनोई के पास बरनाहल उर्स देखने जा रहा है। सिरसागंज क्षेत्र में हैवतपुर ब्रिज पर दिलशाद की बाइक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल दिलशाद को मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।