फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए सफाई कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकाली की बाइक रैली के साथ चलते पदाधिकारी नारेबाजी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पुरानी पेंशन बहाली सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने मंगलवार को ब्लॉक फिरोजाबाद से जिला मु्ख्यालय तक बाइक रैली निकाली। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। यहां प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

संघ जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह, महामंत्री जितेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष पंकज करौतिया के नेतृत्व में बाइक रैली सदर ब्लॉक से शुरू हुई। बाइक रैली में शामिल सफाई कर्मचारी नेता हाथों में विभिन्न मांगों से संबंधी तख्तियां थामे नजर आए। रैली ब्लॉक से बाईपास रोड, सुभाष तिराहा, नगला बरी, जाटवपुरी, नैनी ग्लास चौराहा, आसफाबाद, मोढ़ा से कनैटा होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची। मुख्यालय पहुंचकर वक्ताओं ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन बहाली की ओर ध्यान नहीं दे रही है।
इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली के लिए जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष लटूरी सिंह, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाह, ग्राम विकास अधिकारी संघ जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव, संयुक्त परिषद संरक्षक जगवीर सिंह, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शौर्यदेवमणि यादव, मुसद्दक हुसैन, प्रदीप पांडेय, दिनेश यादव, संजय सोनी, शिवा मैसी, अनिल वाल्मीकि, मुकेश सविता, मुकेश वाल्मीकि, देवेंद्र सविता, अनिल बघेल, ब्रजेश करौतिया, महेश, बबलू, परमानंद, हरीशंकर, रागनी देवी, बबिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें