फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चलती ट्रेन से गिरे यात्री को आरपीएफ के जवान ने बचाया

Sun, 24 Aug 2025 07:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
ट्रेन के नीचे गिरने से रेलयात्री को बचाता आरपीएफ का जवान। सोर्स आरपीएफ
विज्ञापन
ट्रेन में दौड़कर चढ़ने के दौरान हुआ था हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के जवान अभयकांत द्विवेदी ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से एक यात्री की जान बचाई। यह घटना तब हुई जब एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय फिसल गया और ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया।
यह वाकया रविवार को हुआ, जब टूंडला-फर्रुखाबाद पैसेंजर (गाड़ी संख्या 51906) प्लेटफॉर्म नंबर 1 से रवाना हो रही थी। मैनपुरी के भोगांव निवासी कुलदीप कुमार दौड़कर ट्रेन में चढ़ने लगे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रेन के नीचे गिरने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर मौजूद हेड कांस्टेबल अभयकांत द्विवेदी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और यात्री का हाथ पकड़कर उसे सुरक्षित खींच लिया। इस घटना से एक बड़ा हादसा टल गया। आरपीएफ जवान की इस बहादुरी की सभी यात्रियों ने सराहना की। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें