फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू, डीएम व एसएसपी ने दिलाई शपथ

Mon, 16 Nov 2026 04:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए 16 से 30 नवंबर 2026 तक चलने वाले सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का सोमवार को शुभारंभ हुआ। डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे ने मुख्यालय परिसर में अधिकारियों व नागरिकों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई और जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा थीम पर आधारित है।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने यातायात नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के उपरांत जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा प्रचार वाहनों और जागरूकता रैलियों को जिला मुख्यालय परिसर से रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करने, सड़क पार करते समय पैदल यात्रियों को प्राथमिकता देने के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें