फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वार्ता नहीं समूचे प्रदेश में होगा सड़क-रेल यातायात ठप:भानु

Thu, 02 Jun 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
भाकियू भानु के पदाधिकारियों से वार्ता करते अधिकारी
विज्ञापन
 किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू भानु द्वारा आज से किए जाने वाले प्रदेशव्यापी चक्का जाम आंदोलन को लेकर फीरोजाबाद और एटा जिले का प्रशासन हलकान रहा। फीरोजाबाद और एटा के अधिकारियों ने आवास और प्रदेश कार्यालय पहुंचकर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष से वार्ता कर मनाने का भरसक प्रयास किया। हालांकि अधिकारियों को सफलता नहीं मिली। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह भानु ने स्पष्ट कहा कि पूरे प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू भानु द्वारा एक माह पूर्व आंदोलन के दौरान मिले आश्वासन के बाद से प्रदेश कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि समस्या का अभी तक  समाधान नहीं किया गया। इससे किसानों में आक्रोश है। गुरुवार  को एसपी सिटी फीरोजाबाद, एडीएम फीरोजाबाद, एसडीएम टूंडला, पुलिस क्षेत्राधिकारी टूंडला, एसओ  नारखी, पुलिस क्षेत्राधिकारी जलेसर और एसओ सकरौली प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह भानु से आंदोलन को  समाप्त करने का आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री से मिलाने की बात कही। इस पर भानु प्रताप सिंह भानु ने स्पष्ट कहा कि जब एक माह में मुख्यमंत्री से बात नहीं कराई तो अब मिलने से क्या फायदा? अब लड़ाई आरपार की होगी। तीन जून को पूरे प्रदेश में सड़क व रेल मार्ग को ठप कर दिया जाएगा। किसानों को बिजली, पानी नहीं मिल रहा है। दुधारू पशु प्यास से दम तोड़ रहे हैं। वार्ता विफल होने पर  प्रशासनिक अधिकारी बैरंग लौट गए। वार्ता के दौरान धनीराम यादव, प्रदेश  प्रभारी ओम प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पवन ठाकुर, मंडल अध्यक्ष डा. राम  गोपाल, होडल सिंह, सतेंद्र ठाकुर, अजय प्रताप सिंह, अरविंद पाल सिंह हरिहर आदि मौजूद रहे।

व्यापार मंडल और अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
टूंडला (ब्यूरो)। भाकियू भानु के शुक्रवार के प्रदेशव्यापी चक्का जाम आंदोलन को व्यापार मंडल जलेसर, बार  एसोसिएशन जलेसर और मंडी समिति ने अपना समर्थन दिया है। वे भाकियू भानु के आंदोलन में शामिल होकर शासन, प्रशासन की बेरुखी का विरोध करेंगे। भाकियू भानु के आंदोलन को देखते हुए शुक्रवार को जलेसर का बाजार बंद रहेगा। इस आशय की जानकारी भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह ने उन्हें समर्थन देने आए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें