थाना नगला नारखी क्षेत्र के गांव गोथुआ में डायरिया फैलने की सूचना पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला अधीक्षक डा. संजीव वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने जांच कर प्रभावित लोगों को दवाइयां वितरित की। केंद्र अधीक्षक डा. संजीव वर्मा ने गांव के लोगों को साफ़ सफाई रखने और पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी। उन्होंने ग्रामीणों को क्लोरीन की गोलियां भी पानी साफ करने के लिए वितरित की। कैंप में एबरन सिंह, डा. संजय, श्याम बिहारी, बृजेश, देवेंद्र सिंह, उर्मिला आदि का विशेष सहयोग रहा।