फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्सलेन बाईपास पर युवक को बस ने टक्कर मारी,मौत

विज्ञापन
मोहन -मृतक का फाइल फोटो - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पुलिस भर्ती की तैयारी करने के लिए दौड़ लगा रहे युवक की प्राइवेट बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक बस को मौके से भगा ले गया। हादसे के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। थाना रामगढ़ क्षेत्र के ग्राम कुतुकपुर चनौरा निवासी मोहन (20 ) पुत्र श्री किशन पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वह दौड़ लगाने को घर से निकलता है। सोमवार को गांव के कई युवकों के साथ मिलकर सिक्सलेन बाईपास पर दौड़ लगा रहे थे।
विज्ञापन

दौड़ लगाने के दौरान ही एक प्राइवेट बस ने मोहन को चपेट में ले लिया। इसके कारण मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होने के बाद बस चालक बस को मौके से भगा ले गया। इधर हादसे की जानकारी होते ही साथी युवक एकत्रित हो गए। उन्होंने घटना की जानकारी परजिनों को देने के साथ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। प्रभारी एसओ अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि किसी प्राइवेट बस के टक्कर मारने की जानकारी मिली है। मामले की जांच चल रहुी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें