फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना(फिरोजाबाद)। नगला हंसी पर सड़क पर कुत्ते से टक्कर लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से परिजन उपचार के लिए ले गए, जहां महिला ने दम तोड़ दिया। महिला अपने पुत्र के साथ मायके से लौट रही थी। थाना जसराना के गांव बिठवारा निवासी पूरन देवी (45) पत्नी भोपत सिंह अपने पुत्र सुखवीर के साथ बाइक से अपने मायके एटा के नगला हल्दी गई थी। रविवार देर सायं महिला और उसका पुत्र लौटकर आ रहे थे। नगला हंसी के पास अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया।
विज्ञापन

कुत्ते से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में महिला और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस के साथ परिजन भी पहुंच गए। घायलावस्था में परिजन मां-बेटे को उपचार के लिए लेकर सीएचसी लाए, जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें