फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स और ट्रक की भिड़ंत में चालक की मौत

विज्ञापन
थाना नसीरपुर क्षेत्र में सड़क हादसें मे युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र के बटेश्वर रोड पर ट्रक और मैक्स की भिड़ंत में मैक्स चालक की मौत हो गई। मैक्स में सवार दूसरा युवक घायल हो गया। वह भैंस खरीदने मध्य प्रदेश के मुरैना जा रहे थे। दोनों भैंस भी हादसे में मर गईं।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी अजय चौहान पुत्र विजय सिंह भैंसों की खरीदने को आए थे। खरीद के बाद शिकोहाबाद से बटेश्वर मार्ग से होकर जा रहे थे। जैसे ही बटेश्वर मार्ग स्थित नौरंगीघाट के पुल के पास पहुंचे थे तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने मैक्स में टक्कर मार दी। हादसे में मैक्स के चालक अजय बघेल पुत्र पूरन सिंह बघेल निवासी मुरैना व अजय चौहान पुत्र विजय सिंह घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ भी जुट गई। लोगों ने सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को शिकोहाबाद स्थित अस्पताल में लाई, लेकिन चालक अजय बघेल की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। एसएचओ नसीरपुर बीडी पांडेय ने बताया कि मैक्स-ट्रक की भिड़ंत में मैक्स चालक की मौत हुई है। मैक्स में सवार दो भैंस भी मर गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें